Two IQ Questions & My Approach

शुभ प्रभात दोस्तों। आज सुबह ही मैंने अपने गूगल के न्यूज़ फीड में एक पोस्ट देखा। उस पोस्ट का मुख्य हैडिंग ही एक प्रश्न से शुरू हुआ था।  प्रश्न था "चलती ट्रैन से मोबाइल गिर जाए तो आप क्या करोगे?" और उसी हैडिंग में आगे लिखा हुआ था, "गहरी सोच में डाल देंगे, IAS इंटरव्यू में पूछे गए ये दस पेंचीदा सवाल।" फ़िलहाल यहाँ हम दस नहीं, केवल तीन सवालों की बात करेंगे।  

तो चलिए इसके उत्तर को अभी छोड़ते है, और आपको उस प्रश्न के बारे में बताते है जो की उसी में एक फोटो में लगाया गया था। प्रश्न था "एक आदमी के सामने २ पिली और २ नीली गोली है, उसे बिना देखे दोनों रंग की एक-एक खानी है तो वो कैसे खायेगा?" 

है  न  सोचने  वाला प्रश्न?

भाई हम ठहरे अपने आपको बुद्धिमान समझने वाले व्यक्ति, ऊपर से उसमे ये भी देख लिया था की ये है आईएएस का प्रश्न, बस  सोचा अब तो चाहे जो हो जाए इसे सोल्व कर के ही रहेंगे। शायद मेरी तरह ही और भी लोग सोचते होंगे की आईएएस के इंटरव्यू अर्थात साक्षात्कार (उनके लिए जिनको इसका हिंदी अर्थ नहीं पता है) में केवल IQ वाले प्रश्न ही आते है।  तो सुन लीजिये अगर हम इस पोस्ट, जो  की मैंने पढ़ा और जिसमे का प्रश्न है ये, माने तो ऐसा नहीं है।  IQ  वाले प्रश्नो के साथ साथ और भी कई क्षेत्र जैसे सामाजिक विज्ञान, राजनिती, संविधान, और करंट अफेयर्स आदि से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। 

तो पहले तो मैंने सोचा, गोली तो आदमी के पास ही है, तो उसे पता होगा कौन से हाथ में कौन सी  गोली है तो वो बिना देखे भी एक एक गोली अलग अलग रंग की खा सकता है। पर आईएएस का प्रश्न है, लगा इसका उत्तर ये नहीं होगा, एक बार फिर प्रश्न पढ़ा मैंने। ध्यान दिया की प्रश्न में 'आदमी के पास' नहीं 'आदमी के सामने है' फिर तो पक्का हो गया की ये उत्तर नहीं है। फिर मैंने प्रश्न में ध्यान दिया की उसमे लिखा है 'एक-एक खानी है' तो मन आया की यहां कुछ हो सकता है। क्या करें यार, बहुत से IQ  वाले प्रश्न में उसके लिखे  शब्दों में ही या फिर उसके बोले जाने वाले शब्दों में ही उत्तर छिपा होता है। पर बदकिस्मती से यहाँ ऐसा नहीं था, और थोड़े ही देर में मैंने हार मान ली। और उस पोस्ट को खोल कर उत्तर देखा। 

उत्तर देख कर पता चला मेरा एप्रोच (इसको हिंदी में क्या बोलेंगे?) ही गलत था। रही बात प्रश्न की तो मानना ही पड़ा जितना अच्छा प्रश्न, उतना ही अच्छा उत्तर। 

तो आप चाहे तो पहले उत्तर सोच लीजिये या  पढ़ना जारी रखिये। 

इस प्रश्न का उत्तर था की वह आदमी चारो में से आधा आधा खा लेगा। 

आइये चलते हैं एक और प्रश्न पर, प्रश्न है " आपके पास एक रुपये के नौ सिक्के है पर उसमे एक सिक्का दूसरों से ज्यादा भारी है और बाकि बराबर वजन के है।  तो आप केवल दो बार तौलकर भारी सिक्के का पता कैसे लगाएंगे?"

ये सीधा साधा प्रश्न था , पहली बार की तरह इस बार प्रश्न के शब्दों बिना में गलती ढूंढे मैंने दिमाग लगाना शुरु किया। 

जिन व्यक्तियों का IQ तेज होता है उनके मष्तिष्क में अक्सर बिना सोचे ही किसी प्रश्न को हल करने का तरीका आ जाता है, लेकिन यहाँ यह सोचना, की अक्सर वह तरीका, उन व्यक्तियों को सही उत्तर की तरफ ले जाता है, या वह तरीका सही ही होता है, गलत होगा। क्योंकि यदि ऐसा होता तो उन्हें सोचने की जरुरत ही नहीं होती और उनके मस्तिष्क में आया हुआ वह तरीका उत्तर होता।  पर ऐसा नहीं होता, व्यक्ति पहले उस तरीके को पकड़ कर प्रश्न में दिए गए सभी चीजों को एनालाइज करता है और यदि प्रश्न में दिए हुए सभी नियम व शर्तें सही होती हैं तो ही वह जवाब देता है। और यदि ऐसा नहीं हुआ तो दूसरे तरीके के बारे में सोचता है, और फिर सभी नियम व शर्तों को  मिलाता है। 

पहले तो मैंने एक-एक सिक्के को तौलने के बारे में सोचा, जो प्रश्न में दिए गए मात्रा 'दो' बार तौलने के शर्त को नहीं पूरा करता इसलिए ये तरीका गलत था।  मेरे अनुसार पहले सभी आम व्यक्ति यही सोचेंगे। 

फिर मेरे मष्तिष्क में आया आधा-आधा तौलते है, इस अनुसार एक सिक्के को छोड़कर चार चार सिक्के को पहली बार के लिए  आपस में तौला जाय।  ऐसा करने पर यदि दोनों तरफ का वजन बराबर है तो, हमें पहली ही बार में अपना अपना सिक्का मिल जाएगा। और यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम उन चार सिक्कों को छोड़ कर जिनका वजन ज्यादा आया है बाकि को हटा देंगे। यहाँ तक सोचने के बाद मै फंस गया। आगे कैसे किया जाए? इस तरीके से अंतिम बार के लिए तौलने पर, दोस्तों सिक्के का पता नहीं किया जा सकता। 



इसके बाद मैंने सोचा तीन-तीन सिक्के तौलते है। तो चलिए देखते है क्या होता है। एक काम करते है, इसको आप कॉमेंट में बताइये की क्या इस प्रकार उत्तर आएगा या नहीं? 

अब आते है अपने ट्रैन वाले प्रश्न पर तो पहले मै ये बता दूँ की ये कोई IQ का प्रश्न नहीं है, ये जानकारी का प्रश्न है।  आपको पता होना चाहिए की यदि आपका फ़ोन चलती ट्रैन से गिर जाए तो आपको क्या करना चाहिए। तो इसका उत्तर यह है की यदि आपका मोबाइल सुनसान जगह गिरा है तो ही मिलना संभव है ऐसे में आपको तुरंत सामने वाले इलेक्ट्रिक पोल या साइड ट्रैक पर नंबर देखना है, इसके बाद RPF की हेल्पलाइन नंबर 182 पर किसी का फ़ोन लेकर कॉल करना है और आपका फ़ोन किस स्टेशन के बिच कौन से इलेक्ट्रिक पोल या साइड ट्रैक के पास गिरा है, बताना है। RPF आपको आपका फोन ढूंढ कर दे देगी। 

अपने वार्तालाप का अंत यहीं करते है। 

पढ़ने के लिए आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। 

Oldest Newer

Post a Comment

Your comment will be moderated. Please be respectful and follow basic decency.